शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 6% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बहुराष्ट्रीय इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के मुनाफे में 6% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

2018 की समान तिमाही में 3,116.2 करोड़ रुपये के मुकाबले टाटा स्टील का मुनाफा बढ़ कर 3,302.31 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच टाटा स्टील की शुद्ध आमदनी 40,897 करोड़ रुपये से 15.44% की गिरावट के साथ 34,579 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा टाटा स्टील का एबिटा 56.6% की गिरावट के साथ 3,819.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 21.5% से गिर कर 11.1% रह गया।
टाटा स्टील का तिमाही स्टील उत्पादन 67.3 लाख टन से 3.23% की वृद्धि के साथ 69.5 लाख टन रहा, मगर बिक्री 68 लाख टन 3.97% घट कर 65.3 लाख टन रह गयी। कंपनी के मुताबिक भारत में आर्थिक गतिविधियाँ सुस्त रहीं, जिनमें विशेषकर नकदी की कमी और निवेश तथा खपत में नरम रुझान शामिल हैं। वहीं यूरोप में बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद और ब्रेक्सिट से स्टील माँग प्रभावित हुई।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार कारोबारी स्तर पर टाटा स्टील का प्रदर्शन स्थिर रहा, जिनमें एबिटा अनुमान के करीब रहा। कंपनी के मुनाफे को अनुकूल कर प्रभाव से सहारा मिला।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 404.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 404.50 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 389.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब साढ़े 12 बजे टाटा स्टील के शेयरों में 11.85 रुपये या 2.93% की कमजोरी के साथ 392.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 44,976.53 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 610.00 रुपये और निचला स्तर 320.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख