शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी गैस (Adani Gas) के मुनाफे में 137% की जोरदार बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2019-20 की समान तिमाही में अदाणी ग्रुप (Adani Group) की प्राकृतिक गैस वितरक कंपनी अदाणी गैस (Adani Gas) के मुनाफे में 137% की जोरदार बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 51 करोड़ रुपये के मुकाबले 120 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस दौरान अदाणी गैस की शुद्ध आमदनी 448 करोड़ रुपये से 12% अधिक 503 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही अदाणी गैस का कारोबारी एबिटा 106 करोड़ रुपये के मुकाबले 29% अधिक 136 करोड़ रुपये और कारोबारी मार्जिन 248 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 26.99% रहा। इसके अलावा कंपनी की सीएनजी बिक्री में 9% और पीएनजी बिक्री में 6% की बढ़ोतरी हुई।
दूसरी ओर बीएसई में अदाणी गैस का शेयर 148.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 149.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 151.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 0.20 रुपये या 0.13% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 148.35 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,315.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 184.25 रुपये और निचला स्तर 72.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!