शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की दिसंबर बिक्री में 6.42% की गिरावट

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने कैलेंडर साल 2019 के दिसंबर महीने में 4,24,845 दोपहिया वाहनों (मोटरसाइकिल और स्कूटर) की बिक्री की।

शेयर बाजार में गुरुवार का कारोबार समाप्त होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में कंपनी ने बताया कि इसने दिसंबर 2018 में दोपहिया वाहनों की 4,53,985 इकाइयाँ बेची थीं। इस तरह दिसंबर 2019 में कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 6.42% की कमी दर्ज की गयी है।
केवल मोटरसाइकिलों की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर 2018 की 4,17,612 इकाइयों के बदले दिसंबर 2019 में 4,03,625 इकाइयाँ बेची हैं। जहाँ तक स्कूटरों का सवाल है, कंपनी ने बीते महीने 21,220 स्कूटर बेचे, जबकि दिसंबर 2018 में इसने 36,373 स्कूटरों की बिक्री की थी। निर्यात के मोर्चे पर देखें तो कंपनी ने दिसंबर 2018 के 17,394 दोपहिया वाहनों के बदले बीते महीने 12,836 वाहनों का निर्यात किया है।
गुरुवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3.10 रुपये या 0.13% की मामूली कमजोरी के साथ 2,429.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 485.21 अरब रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,123.00 रुपये और निचला स्तर 2,228.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!