शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स (Asian Paints) : तिमाही नतीजों पर उछला शेयर

आज एशियन पेंट्स के तिमाही नतीजों का बाजार ने बहुत उत्साह से स्वागत किया। कमजोर बाजार में भी नतीजों के बाद इसके शेयर भाव में तेज उछाल आयी और यह 6% उछल कर 3,159 रुपये पर बंद हुआ। प्रस्तुत हैं कंपनी के इन नतीजों की खास बातें सामने रखने वाले पंचसूत्र :

1. तिमाही शुद्ध लाभ (कंसोलिडेटेड) 160.2% की वृद्धि के साथ 568.5 करोड़ रुपये रहा
2. तिमाही आमदनी 91% उछल कर 5,585.4 करोड़ रुपये रही
3. तिमाही-दर-तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ में 33% और आमदनी में 16% गिरावट
4. अप्रैल और जून में अच्छी वृद्धि रही, मई में कोरोना की दूसरी लहर का काफी असर
5. कच्चे तेल की ऊँची कीमतों के कारण बीती तिमाही में सकल मार्जिन पर दबाव रहा
(शेयर मंथन, 20 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख