शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेडलर के साथ जेवी (JV) का गठन करेगी स्टील स्ट्रिप व्हील

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप व्हील संयुक्त उपक्रम यानी ज्वाइंट वेंचर (JV) का गठन करेगी। कंपनी यह संयुक्त उपक्रम इजरायल की कंपनी रेडलर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाएगी।

 इसके लिए कंपनी ने रेडलर टेक्नोलॉजी के साथ समझौता किया है। इस संयुक्त उपक्रम के जरिये भारत में बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए मोशन कंट्रोलर का उत्पादन और बिक्री की जाएगी। दोनों कंपनियों ने एमओयू यानी (MoU) समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत दोपहिए, तिपहिए और चार पहिए गाड़ियों के लिए ईवी कंट्रोलर बनाए जाएंगे। दोनों कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर देंगी। इससे ग्राहकों तक पहुंच का दायरा बढ़ेगा। रेडलर के साथ भारत में मौजूदगी कारोबार बढ़ाने में मददगार साबित होगा। रेडलर के साथ समझौता होने से एडवांस टेक्नोलॉजी यानी उन्नत तकनीक की पहुंच आसान होगी। वहीं स्टील स्ट्रिप व्हील ऑटोमोटिव व्हील बनाने के कारोबार में है। वहीं रेडलर सर्वो मोशन कंट्रोल सिस्टम्स के डिजाइन, विकास और उत्पादन से जुड़े कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी इंटेलीजेंट सर्किट ब्रेकर्स और बिजली वितरण सिस्टम्स का भी कारोबार करती है।

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!