शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन फार्मा के API इकाई को प्री-एप्रूवल इंस्पेक्शन में क्लीन चिट

दवा कंपनी सुवेन फार्मा के लिए राहत की खबर है। 23 फरवरी यानी शुक्रवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की हैदराबाद इकाई को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से क्लीन चिट मिल गई है।

 कंपनी के इकाई की जांच 12-23 फरवरी के बीच की गई थी। जांच के बाद इकाई को बिना आपत्ति के फॉर्म 483 जारी किया है। कंपनी की यह जांच प्री-एप्रूवल इंस्पेक्शन यानी पीएआई (PAI) और गुड मैन्युफक्चरिंग प्रैक्टिसेज यानी जीएमपी (GMP) को लेकर की गई थी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के एपीआई (API) और फॉर्मूलेशन इकाई के (इकाई-3, और यूनिट 5) की प्री- पूरी हो गई थी। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी की ओर से जारी तीसरी तिमाही के नतीजे काफी कमजोर रहे थे और मुनाफे में 56 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। मुनाफा 108 करोड़ रुपये से गिरकर 47 करोड़ रुपये रह गया है। आय में 38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आय 354 करोड़ रुपये से घटकर 220 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। कामकाजी मुनाफा 147 करोड़ रुपये से घटकर 65 करोड़ रुपये हो गा है। मार्जिन में भी भारी गिरावट देखने को मिला। मार्जिन 41.5% से गिरकर 29.7% रह गया है। शुक्रवार को शेयर 0.06% गिर कर 664.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!