शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन आइडिया की 6-9 महीने में 5G सेवा शुरू करने की योजना

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय मुंद्रा ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एफपीओ से जुटाए गए पैसों से कंपनी 5G सेवा की शुरुआत करेगी।

 कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया था कि एफपीओ (FPO) के जरिए 18,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ होगा। अक्षय मुंद्रा ने जोर देकर कहा कि कि कंपनी के पास कंपीटिटिव स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो है। इसके अलावा 17 प्रायोरिटी सर्किल में 5G स्पेक्ट्रम है। सीईओ के मुताबिक पांच साल सबसे बड़ा राइट्स इश्यू बाजार में लाने के बाद कंपनी सबसे बड़ा एफपीओ ला रही है। इससे पहले यस बैंक ने 2020 में 15,000 करोड़ रुपये का एफपीओ लेकर आई थी। कंपनी के पास 298 किलोमीटर तक फाइबर नेटवर्क है।
सीईओ ने कहा कि कंपनी की वृद्धि के लिए एआरपीयू (ARPU) यानी औसत आय प्रति ग्राहक बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि चीन में कंपनी का ARPU $6.64 है जबकि भारत में यह $2.08 है। सीईओ ने माना कि पिछली 10 तिमाहियों में पूंजी निवेश काफी कम हुआ है। कंपनी का फोकस कैश फ्लो बढ़ाने के साथ निवेश पर है। कंपनी का मकसद अगले 2-2.5 साल में कुल आय में 5G से होने वाली आय को 40% तक लाना है। 5G सर्विस शुरू होने में 6-9 महीने लग सकते हैं। कंपनी के सबसे बड़े कारोबारी प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने पहले ही 5G सर्विस शुरू कर दी है। वोडाफोन आइडिया के एफपीओ के लिए फ्लोर प्राइस 10 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एफपीओ के लिए बोली लगाने की तारीख 18 अप्रैल को शुरू होकर 22 अप्रैल को खत्म होगी।
ग्राहकों के लिहाज से कंपनी भारत में तीसरे नंबर पर है। एफपीओ में बोली लगाने के लिए न्यूनतम 1298 शेयरों की लॉट तय की गई है।

(शेयर मंथन, 15 अप्रैल, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!