शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, भारती एयरटेल, पीएनबी, टाटा मेटालिक्स और इलाहाबाद बैंक
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, भारती एयरटेल, पीएनबी, टाटा मेटालिक्स और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, भारती एयरटेल, पीएनबी, टाटा मेटालिक्स और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं।
विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) ने विश्व प्रसिद्ध टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल (IPL) की एक टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ करार किया है।
सरकारी क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।
खबरों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने फिर से फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की फ्यूचर रिटेल (Future Retail) में हिस्सेदारी खरीदने का प्रयास शुरू कर दिया है।
रेल कोच निर्माता कंपनी बीईएमएल (BEML) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।
प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) के शेयर में करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है।
टाटा स्टील (Tata Steel) को अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के लिए निदेशक समिति की मंजूरी मिल गयी है।
खबरों के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को अगले 50 सालों के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे के परिचालन का अधिकार मिल गया है।
अवसंरचनात्मक विकास कंपनी जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयर ने आज अपने एक महीने का शिखर छुआ।
खबरों के अनुसार फाइबर संयुक्त उद्यम के लिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के बीच बातचीत चल रही है।
स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) ने पीएस रेड्डी (PS Reddy) को कंपनी का प्रबंधक निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) और इसके संयुक्त उद्यम साझेदारों ने मोजाम्बिक रोवुमा अपतटीय क्षेत्र-1 परियोजना से प्रति वर्ष 95 लाख टन द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बेचने के लिए दीर्घकालिक समझौते किये हैं।
आज मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर में करीब 7.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें मैक्स इंडिया, ओएनजीसी, एमआरएफ, टाटा स्टील और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी शामिल हैं।
देश की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के चेन्नई (तमिलनाडु) के तिरुवोट्टियुर में स्थित उत्पादन संयंत्र के कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपनी विदेशी निवेश सीमा (Foreign Investment Limit) बढ़ा दी है।