शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइबर संयुक्त उद्यम के लिए एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में बातचीत

खबरों के अनुसार फाइबर संयुक्त उद्यम के लिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के बीच बातचीत चल रही है।

यह संयुक्त उद्यम इनकी सह-स्वामित्व वाली टावर कंपनी इंडस टावर्स (Indus Towers) की तरह होगा।
खबर के मुताबिक वोडाफोन आइडिया ने एयरटेल के इस प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखायी है। एयरटेल अपनी फाइबर कंपनी शुरू कर रही है, जिसमें वोडाफोन आइडिया अपनी फाइबर संपत्तियाँ जोड़ने पर उचित हिस्सेदारी प्राप्त कर सकती है।
भारती एयरटेल फाइबर संपत्ति के अपने 2,46,000 किलोमीटर लंबे नेटवर्क के लिए नयी इकाई टेलीसॉनिक नेटवर्क्स (Telesonic Networks) शुरू करने जा रही है। वहीं वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपनी फाइबर संपत्तियों को एक अलग इकाई का रूप दिया है।
इस खबर से एयरटेल के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में एयरटेल का शेयर 315.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 320.95 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे 325.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 6.60 रुपये या 2.09% की वृद्धि के साथ 321.95 रुपये पर चल रहा है। वहीं वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 0.45 रुपये या 1.51% की मजबूती के साथ 30.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!