शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स ने आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक में खरीदा हिस्सा

अमेरिका की जानी-मानी निवेश करने वाली कंपनी जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स ने आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक में हिस्सेदारी खरीदी है। जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स ने 2.58% की हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए शुक्रवार को खरीदी है। जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स ने आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक में हिस्सा खरीद पर 1527 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

 

आपको बता दें कि जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स वहीं कंपनी है जिसने अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश किया था। जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स ने शेयरों की खरीद89 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी है। हालाकि आपको बता दें कि वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) की सहयोगी क्लोवरडेल इन्वेस्टमेंट (CloverdellInvestment) ने 4.2% हिस्सा कंपनी में बेचा है। जून तिमाही के अंत तक क्लोवरडेल इन्वेस्टमेंट कंपनी में 7.12% हिस्सेदारी थी। 


आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक में करीब 60.07% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों की है जबकि बाकी के 39.93% हिस्सेदारी प्रोमोटर्स के पास है। जहां तक पब्लिक शेयरधारकों का सवाल है तो इसमें म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 2.78%, फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) की 4.51% हिस्सेदारी है। वहीं केंद्र सरकार की भी बैंक में 3.94% की हिस्सेदारी है। आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक मौजूदा साल में 50% चढ़ा है वहीं पिछले 1 साल में बैंक ने करीब 92% का बड़ा रिटर्न शेयरधारकों को दिया है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 61% की बढ़ोतरी के साथ 765 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। वहीं ब्याज से शुद्ध आय 36% बढ़कर 3745 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही परिणाम के बाद आईसीआईसीआई (ICICI) सिक्योरिटीज ने लक्ष्य बढ़ाकर 95 रुपये प्रति शेयर किया था। शुक्रवार को शेयर एनएसई (NSE) पर 0.16% गिर कर 93.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ ।

(शेयर मंथन, 2 सितंबर 2023)

लगातार ऑर्डर मिलने से भेल पर ब्रोकरेज हाउसेज का बढ़ा भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को लेकर ऐलान के बाद इनमें तेजी का रुझान बना हुआ है। इन्हीं कंपनियों में एक कंपनी भेल (BHEL) है। कंपनी को लगातार मिल रहे ऑर्डर्स के कारण ब्रोकरेज हाउस का भी भरोसा कंपनी पर बढ़ा है।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी Isotretinoin यानी आइसोट्रेटिनोइन टैबलेट के लिए मिली है।

टीपीआरईएल का सैन्यो स्पेशल स्टील के साथ सोलर इकाई लगाने के लिए करार

टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी ने सैन्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट (Sanyo Special Steel) लिमिटेड के साथ करार किया है। आपको बता दें कि टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड यानी टीपीआरईएल (TPREL) की सब्सिडियरी है।

शक्ति पंप्स को हरियाणा सरकार से 358 करोड़ रुपये का ऑर्डर

शक्ति पंप्स को हरियाणा सरकार से पहला ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर कुसुम यानी KUSUM-3 योजना के तहत हरेडा यानी एचएआरईडीए (HAREDA: Haryana Renewable Energy Department) से मिला है।

मारुति की 2030 तक क्षमता विस्तार पर 45000 करोड़ रुपये निवेश की योजना

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने सालाना आम बैठक में कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें कंपनी ने क्षमता विस्तार पर करीब 45000 करोड़ रुपये निवेश की बात कही है।

टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी का आनंद ग्रुप के साथ पीडीए करार

टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड यानी (TPREL) Tata Power Renewable Energy Ltd ने आनंद ग्रुप के साथ करार किया है। आपको बता दें कि TPREL टाटा पावर की सब्सिडियरी है।

बीपीसीएल की विस्तार पर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश की योजना

सरकारी तेल कंपनी बीपीसीएल (BPCL) ने अपने सालाना वार्षिक सम्मेलन यानी एजीएम (AGM) में कई बड़े महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं। कंपनी की विस्तार योजना पर 1820 करोड़ डॉलर निवेश की योजना है। यह रकम
करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के करीब है। कंपनी यह रकम अगले पांच सालों में विस्तार पर निवेश करेगी। कंपनी यह रकम रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स,गैस और न्यू एनर्जी कारोबार पर खर्च करेगी।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का इंश्योरेंस कारोबार में उतरने का ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी जियो एयर फाइबर गणेश चतुर्थी यानी 19 सितंबर को बाजार में उतारेगी। मुकेश अंबानी ने यह ऐलान कंपनी के 46वीं सालाना वार्षिक बैठक में किया है।

एमआईसीएल (MICL) ग्रुप मुंबई में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करेगी

एमआईसीएल (MICL) ग्रुप की रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करेगी कंपनी की ओर से किया जाने वाला यह रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट अब तक के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यह रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मुंबई के सबअर्ब इलाके में स्थित है। ग्रुप को इस प्रोजेक्ट से करीब 4000 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है। कंपनी की अगले 5 साल में इस रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को पूरा होने का अनुमान है।

मैरियोट के साथ एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने उतारा को-ब्रांडेड होटल क्रेडिट कार्ड

ट्रैवल की बढ़ती मांग को देखते हुए एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने पहली बार को-ब्रांडेड होटल क्रेडिट कार्ड बाजार में उतारा है। बैंक ने यह कार्ड Marriott Bonvoy के साथ मिलकर बाजार में उतारा है।

एलऐंडटी,आईओसी और रिन्यू (ReNew) का ग्रीन हाइड्रोजन के लिए जेवी का गठन

ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ती दिख दिख रही है। कंपनियां भविष्य के इस ईंधन यानी ग्रीन हाइड्रोजन से होने वाले फायदे से वंचित नहीं रहना चाहती हैं।

सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अदाणी ग्रुप के जांच की अंतरिम रिपोर्ट, 29 अगस्त को सुनवाई

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट को 25 अगस्त को जानकारी दी कि बोर्ड ने अदाणी मामले की जांच पूरी कर ली है।

पावर मैक को 724 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर मिला

पावर मैक को 724 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर मिला है। रायचूर पावर कॉरपोरेशन से Yeramarus थर्मल पावर स्टेशन के रखरखाव के लिए ऑर्डर मिला है।

 

कंपनी को 158.67 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी के 800 मेगा वाट की 2 इकाईयां हैं जिसके रख-रखाव के लिए ऑर्डर मिला है। वहीं मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड से भी 565.23 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 3 साल के लिए मिला है। सैंड माइनिंग के लिए यह ऑर्डर मिला है। कंपनी के ऊपर माइन्स विकसित करने के अलावा उसे संचालित करने की भी जिम्मेदारी होगी। यह माइन्स नर्मदापुरम-2 इलाके में स्थित है। इस प्रोजेक्ट को स्पेशल परपस व्हीकल यानी एसपीवी (SPV) के जरिए पूरा किया जाएगा। आपको बता दें कि पावर मैक प्रोजेक्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर-कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की नामी कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में है। कंपनी का गठन 1999 में किया गया था। इसके लिए खास तौर पर एक SPV का गठन किया जाएगा। पावर मैक का शेयर 0.20% चढ़ कर 3,949.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 24 अगस्त 2023)

कोफोर्ज, आरबीएल बैंक सहित मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में कई बड़े सौदे

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में कई बड़े ब्लॉक डील देखने को मिले। कुछ कंपनियों के शेयरों में प्रोमोटर के हिस्सा बिक्री की खबरें थीं, तो कुछ कंपनियों के शेयरों में प्री-ओपन के दौरान तो कुछ में बाजार खुलने के
बाद बड़े सौदे देखने को मिले।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से इंजेक्शन के लिए अंतिम मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से इंजेक्शन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी जिंक सल्फेट इंजेक्शन के लिए मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख