एबी नूवो (AB Nuvo) और अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर खरीदें : सिमी भौमिक
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एबी नूवो (AB Nuvo) और अरोबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
राजीव रंजन झा : अप्रैल 2015 का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए वाकई काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा, हालाँकि एक बड़े दायरे के अंदर आये इस उतार-चढ़ाव के बारे में काफी संकेत मासिक पत्रिका निवेश मंथन के अप्रैल अंक के राग बाजारी में दे दिये गये थे।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के लिए मारुति सुजुकी, सन फार्मा, सेंचुरी टेक्स्टाइल, वीआरएल लॉजिस्टिक्स और इंटेलेक्ट डिजाइन में खरीदारी की सलाह दी है।
तिमाही नतीजों के बाद आईसीआईसीआई बैंक शेयरों में काफी तेज हलचल देखने को मिल रही है। बैंक ने इस सोमवार को ही अपने नतीजे पेश किये थे, जिसके बाद सोमवार के कारोबार में यह 1.85% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
देश की सबसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 2014-15 की चौथी तिमाही में 1,255 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हासिल किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुनाफे से 30.5% ज्यादा है।
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के तिमाही नतीजे बाजार अनुमानों से बेहतर रहे हैं।
गुरुवार को यस बैंक (Yes Bank) के निदेशक बोर्ड ने बैंक की इक्विटी पूँजी में एफआईआई/एफपीआई की निवेश सीमा 49% से बढ़ा कर 74% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।