शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) के बोर्ड ने एफआईआई सीमा बढ़ायी, शेयर में 7% उछाल

yes bankगुरुवार को यस बैंक (Yes Bank) के निदेशक बोर्ड ने बैंक की इक्विटी पूँजी में एफआईआई/एफपीआई की निवेश सीमा 49% से बढ़ा कर 74% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इस प्रस्ताव पर इसके बाद अब शेयरधारकों की स्वीकृति ली जायेगी। बोर्ड के इस फैसले के बाद यस बैंक के शेयर भाव में तेज उछाल देखने को मिली। बीएसई में यह शेयर पिछले दिन के बंद भाव 795.75 रुपये की तुलना में गुरुवार को 854.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 55.65 रुपये या 6.99% की उछाल के साथ 851.40 रुपये पर बंद हुआ।
इससे एक दिन पहले बुधवार को ही यस बैंक ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी और नतीजों के बाद भी इसके शेयर में लगभग 1% की तेजी देखने को मिली थी। इसने जनवरी-मार्च 2015 की तिमाही में 550.99 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 430.21 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.07% ज्यादा है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख