निफ्टी, इन्फोसिस, अशोक लेलैंड, माइंडट्री, रूपा, इंटेलेक्ट खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में बुधवार (09 जून) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), इन्फोसिस (Infosys) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए माइंडट्री (Mindtree), रूपा (Rupa), इंटेलेक्ट (Intellect) में खरीदारी की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (09 जून) के एकदिनी कारोबार के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Bharat Petroleum Corp), टाटा मोटर्स (Tata Motors), सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles), ऐस्ट्रा माइक्रोवेव (Astra Microwave) और दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।