Samvardhana Motherson International Ltd Share Latest News: 50 डीएमए के ऊपर आयेगी तेजी
विनीता बंसल : मैंने मदरसन सूमी के 500 शेयर 130 रुपये के भाव पर होल्ड किये हैं। इसका लक्ष्य भाव क्या रखें?
विनीता बंसल : मैंने मदरसन सूमी के 500 शेयर 130 रुपये के भाव पर होल्ड किये हैं। इसका लक्ष्य भाव क्या रखें?
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार (01 अप्रैल) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और विप्रो (Wipro) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान का कहना है कि तकनीकी तौर से भरोसेमंद अपट्रेंड तेजी के बाद बाजार में 23850/78740 के करीब प्रतिरोध देखने को मिला और ये पलट गया।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (01 अप्रैल) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 36.50 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और ये 0.16% की नरमी के साथ 23,473.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
आसमान छूती आवासीय कीमतों और प्रतिकूल भू-राजनीतिक स्थितियों ने 2025 की पहली तिमाही में भारतीय आवास बाजार की तेजी को धीमा कर दिया। एनारॉक के ताजा आँकड़ों के अनुसार, साल की पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में बिक्री 2024 की समान अवधि की तुलना में 28% कम हुई। 2025 की पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में लगभग 93,280 इकाइयाँ बिकीं, जो 2024 की पहली तिमाही में हुई 1.30 लाख इकाइयों की बिक्री की तुलना में काफी कम है। 2024 की पहली तिमाही में बिक्री सर्वोच्च स्तर पर रही थी।
इन दिनों ऑनलाइन संपत्ति की जानकारी जुटाने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग घर बैठे पहले प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी जुटाते हैं और पसंद आने पर उसमें शिफ्ट करते हैं। लेकिन, ऑनलाइन प्रॉपर्टी खोज में जोखिम भी है। दरअसल, किराये पर घर देने के नाम पर स्कैम हो रहा है। लोग नकली प्रॉपर्टी के लिए पैसे लेने वालों के जाल में फँस रहे हैं। ऐसे में घर खरीदने या किराये पर लेते वक्त सावधान रहने की जरूरत है।
महँगाई के इस दौर में लोग अपनी कमायी भविष्य के लिए बचाना चाहते हैं और वे ऐसे विकल्प देखते हैं जहां उन्हें अच्छा रिटर्न मिले। मगर शेयर बाजार में पिछले 5 महीनों से लगातार चल रही गिरावट की वजह से लोग यहाँ पैसे लगाने से हिचकिचा रहे हैं। ऐसे में पीपीएफ जैसी सरकारी स्कीम में निवेश से फिक्स रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है।
सोना लगातार नयी ऊँचाइयाँ छू रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों के कारण पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितताओं, मध्य-पूर्व संकट और डॉलर की कमजोरी के कारण कॉमेक्स पर सोने का भाव 3100 डॉलर के पार निकल गया है। इसे देखते हुए गोल्डमैन सैक्स समूह ने सोने के लिए अपना लक्ष्य बढ़ाकर 3300 डॉलर कर दिया है। बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक सोना 3500 डॉलर तक पहुँच सकता है। वहीं, दूसरी संस्थायें भी सोने में तेजी के कयास लगा रही हैं।
अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से डॉनल्ड ट्रंप की दबंगई जारी है। उन्होंने अमेरिका में आयात होने वाली कारों और छोटे ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ अभी लगने वाले टैक्स के अतिरिक्त होगा। ट्रंप के आदेश के मुताबिक ये शुल्क 2 अप्रैल से लागू हो जायेगा। वहीं, कनाडा और मैक्सिको के साथ हुए करार के तहत आने वाली गाड़ियों पर टैक्स नहीं लगेगा लेकिन अगर उनमें इस्तेमाल कोई पार्ट अमेरिका से बाहर बना है तो उस पर 25% का टैरिफ लगेगा।
केतन पटेरिया : मेरे पास ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर 30 रुपये के भाव पर हैं। इसमें अब क्या करना चाहिए?
प्रभात : निवेश स्टॉक और ट्रेडिंग स्टॉक के बीच का अंतर कैसे पता करें?
हाल के महीनों में शेयर बाजार में गिरावट के बीच क्या रही है पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड की निवेश रणनीति और अब यह कहाँ बढ़ा रहा है अपना निवेश?
कई महीनों से चल रही भारी गिरावट के बाद हाल में भारतीय शेयर बाजार तेजी से सँभला है। क्या निवेशक इस वापसी पर भरोसा कर सकते हैं? क्या बाजार वैश्विक अनिश्चितताओं, तिमाही नतीजों में घटती आय वृद्धि (Earning Growth) और मूल्यांकन की चिंताओं से उबर गया है?
केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है। काफी समय से चर्चा चल रही थी कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महँँगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। आखिरकार सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महँँगाई भत्ता को 2% बढ़ाने का फैसला किया है।
मान लीजिये कि आप 5-7 लाख रुपये की रकम को कहीं निवेश करने का विचार कर रहे हैं। आपने दो विकल्प भी सोच रखे हैं। पहले हैं पोस्ट ऑफिस में सावधि जमा (एफडी) और दूसरा है म्यूचुअल फंड में निवेश। एफडी में जोखिम नहीं होगा लेकिन ब्याज सीमित मिलेगा, वहीं म्यूचुअल फंड्स में जोखिम होगा लेकिन रिटर्न भी अच्छा मिलने की उम्मीद होगी।
अगर आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। सेबी ने म्यूचुअल फंड्स को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अब 1 अप्रैल, 2025 से आप अपने पोर्टफोलियो को डिजी लॉकर ऐप के साथ भी जोड़ पायेंगे।