Jaiprakash Associates Ltd Share Latest News: स्टॉक में नहीं बची है कोई उम्मीद
राजू कुमार प्रसाद : मैंने जेपी एसोसिएट्स के 15000 शेयर 8 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए और लंबी अवधि स्टॉपलॉस क्या रखें?
राजू कुमार प्रसाद : मैंने जेपी एसोसिएट्स के 15000 शेयर 8 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए और लंबी अवधि स्टॉपलॉस क्या रखें?
अक्षय कुमार सामंत्रा : पेटीएम पर आपकी क्या राय है? क्या इसके भाव एक बार फिर से अपने लिस्टिंग मूल्य के पार जा सकते हैं?
प्रमोद शर्मा : कोल इंडिया पर अगले 3 साल के लिए क्या नजरिया है आपका? नयी खरीद के लिए कौन से स्तर ठीक रहेंगे? मौजूदा डिस्काउंट और लाभांश इतिहास को देखते हुए क्या ये पोर्टफोलियो स्टॉक हो सकता है?
Expert Shomesh Kumar: आने वाले समय में हीरा कमोडिटी बन जायेगा, जबकि सोना अत्यधिक मूल्यवान धातु हो जायेगा और चाँदी सोने की राह पर आगे बढ़ेगा। अभी चाँदी का ट्रेंड जा चुका है और ये कंसोलिडेट करेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी के भाव 33 डॉलर से 28 डॉलर के बीच बने रहेंगे।
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी मिडकैप सूचकांक की मौजूदा संरचना बता रही है कि आने वाले समय में अगर बुनियादी स्तर पर कंपनियों में दिक्कत हुई, तो बचने का कोई रास्ता नहीं मिलेगा। सरकारी कैपेक्स की बात हो रही है। मिडकैप बाजार ऐसे स्थान पर है, जहाँ से इसके पलटने की पूरी गुंजाइश है।
Expert Shomesh Kumar: आईटी क्षेत्र में संभावित रूप से नये शिखर के लिए चाल शुरू हो रही है। हालाँकि यह बहुत हद तक जनवरी तिमाही के कारोबारी नतीजों पर निर्भर करता है। मगर इसकी संरचना साफतौर संकेत दे रही है कि आईटी सूचकांक नये दौर की तेजी के लिए तैयार है।
गोल्डमैन सैक्स के बाद एक और अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी एस एंड पी ने अगले दो सालों के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि अनुमान में संशोधन किया है। अमेरिकी एजेंसी ने इसके लिए ऊँची ब्याज दरों और सरकारी खर्चों में कटौती से शहरी माँग के कमजोर होने को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार (26 नवंबर) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), इन्फोसिस (Infosys), अशोक लीलैंड (Ashok Leyland), एनसीसी (NCC) और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में सौदे करने की सलाह दी है। ब्रोकिंग कंपनी ने एनसीसी और पंजाब नेशनल बैंक के स्टॉक में क्रमश: 30 और 14 दिनों के नजरिये से पोजीशन ट्रेड लेने की सलाह दी है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार को बेंचमार्क सूचकांकों में सकारात्मक गति जारी रही, निफ्टी 314 अंक जबकि सेंसेक्स 955 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (26 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) और गुजरात गैस (Gujarat Gas) में कारोबार करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (26 नवंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 77.00 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और ये 0.32% की नरमी के साथ 24,276.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में 2140 रुपये का स्तर बेहद अहम है। ये इस स्तर से पहले भी कई बार वापस पलट चुका है। इसलिए स्टॉक जब तक इस स्तर के ऊपर है, तब तक इसमें कोई चिंता की बात नहीं है।
Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक की चाल थोड़ी-बहुत ऊपर-नीचे चलेगी। इसमें मजबूत समर्थन 900 रुपये के स्तर के आसपास आयेगा। इस स्टॉक में अगर अवशिष्ट या शेष बिक्री आती भी है, तो भी 20% से ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं होगी।
Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक अच्छा-खास ठीक हो रहा था, मगर समूह पर हालिया खबर आने के बाद फिर पिट गया। ये खबर पर आधारित स्टॉक है और जब तक मामला शांत नहीं होगा, इसमें और 20% तक की गिरावट का अंदेशा बना रहेगा।
Expert Shomesh Kumar: समूह कंपनियों पर बाजार भावना का प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा सीमेंट सेक्टर की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं है। इसलिए इस स्टॉक के साथ मौजूदा समय दो नकारात्मक बिंदु जुड़े हुए हैं।
Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में 435 रुपये का स्तर बेहद अहम है। इस स्तर से वापसी स्टॉक में सकारात्मकता लौटने का संकेत होगी। इस स्टॉक में अभी और गिरावट की आशंका है। ऊपर बताये स्तर के बाद भी इसका डाउनट्रेंड जारी रह सकता है।