शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा पावर, टेक महिंद्रा, एसबीआई, भारती इन्फ्राटेल और श्रेई इन्फ्रा
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा पावर, टेक महिंद्रा, एसबीआई, भारती इन्फ्राटेल और श्रेई इन्फ्रा शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा पावर, टेक महिंद्रा, एसबीआई, भारती इन्फ्राटेल और श्रेई इन्फ्रा शामिल हैं।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।
टाटा स्टील (Tata Steel) ने शुक्रवार से अपने कलिंगनगर स्टील संयंत्र के दूसरे चरण का निर्माण शुरू कर दिया है।
देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन (Biocon) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) प्राप्त हुई है।
शंकर बिल्डिंग (Shankara Building) ने अपने एक नये स्टोर का शुभारंभ किया है।
शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार पाँचवें हफ्ते बढ़त हासिल की।
मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी कोंकण और गुजरात तट के कुछ और हिस्सों में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी।
भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 2.80 लाख से अधिक शेयरों का आवंटन किया है।
सिटी सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने 11 जुलाई को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।
फीनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) की सहायक कंपनी इनसाइट होटल्स ऐंड लीजर (Insight Hotels & Leisure) ने इंदौर में एक निर्माणाधीन मॉल का अधिग्रहण किया है।
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) के निदेशक मंडल ने एक परियोजना विशिष्ट विशेष उद्देश्य माध्यम के रूप में आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स (REC Transmission Projects) की सहायक कंपनी शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने लैंको कोंडापल्ली पावर (Lanco Kondapalli Power) को बेचने का प्रस्ताव रखा है।
देश की सबसे बड़ी पैक बिस्किट और केक निर्माता कंपनियों में से एक अनमोल इंडस्ट्रीज (Anmol Industries) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।
टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और जेएम फाइनेंशियल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (JM Financial Asset Reconstruction Company) द्वारा प्रस्तावित संयुक्त संकल्प योजना को मंजूरी दे दी है।
टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने शुक्रवार को 1,103 दिवसीय क्लोज एंडेड इक्विटी योजना टाटा वैल्यू फंड - सीरीज 1 (Tata Value Fund - Series 1) शुरू की है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने 26 जून से खुल रहे वैरॉक इंजीनियरिंग (Varroc Engineering) के आईपीओ (IPO) में आवेदन करने की सलाह दी है।