शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम कारोबारी सप्ताह में इन शेयरों में आयी 63% से अधिक तक की मजबूती

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार पाँचवें हफ्ते बढ़त हासिल की।

हालाँकि इस सप्ताह में सेंसेक्स केवल 67.46 अंक या 0.19% और निफ्टी 4.15 अंक या 0.04% की बढ़त हासिल कर सका। मगर कई शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 63% से ज्यादा तक की बढ़त हासिल की। इनमें ट्री हाउस एजुकेशन में सबसे अधिक 63.56%, जीवी फिल्म्स में 51.56%, हिमाचल फाइबर्स में 32.86%, नागरीका कैपिटल में 30.32%, कॉन्कॉर्ड ड्रग्स में 28.27%, एटलस ज्वेलरी में 27.95%, जेन टेक्नोलॉजीज में 27.88% और जिम लैबोरेट्रीज में 27.59% की वृद्धि दर्ज की गयी। इसके अलावा कार्तिक इन्वेस्टमेंट्स, कैपिटल इंडिया, ओशियाना बायोटेक, वकरांगी, एमआरओ-टेक रियल्टी, ऑट्को इंटरनेशनल, जेनिथ एक्सपोर्ट्स, आलोक इंडस्ट्रीज, इंड बैंक हाउसिंग और एएनजी हाउसिंग में 26.69% से 27.59% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!