लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन
लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने बीएसई को एमसीएलआर में परिवर्तन की जानकारी दी है।
लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने बीएसई को एमसीएलआर में परिवर्तन की जानकारी दी है।
शिक्षा क्षेत्र की कंपनी करियर प्वाइंट (Career Point) ने एडुसोल्यूशन के साथ हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।
कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के बावजूद अंत में बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सत्र के आखरी हिस्से में बाजार में अच्छी तेजी देखी गयी। शनिवार से जीएसटी लागू होने से पहले कंज्यूमर गुड्स प्रमुख आईटीसी के शेयर में जोरदार बढ़त दर्ज की गयी। सेंसेक्स ने गुरुवार के 30,857.52 के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 30,824.97 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 64.09 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 30,921.61 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 30,965.45 और निचला स्तर 30,680.66 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल निशान में खुला और सत्र के अंत में 16.80 अंक या 0.18% की बढ़ोतरी के साथ 9,520.90 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,535.80 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 9,448.75 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.07% की बढ़त के साथ 11.7325 पर बंद हुआ। बीएसई में 1,358 शेयर मजबूती और 1,209 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 183 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी कारोबार सकारात्मक रहा। बीएसई मिडकैप में 0.63% और बीएसई स्मॉल कैप 0.66% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.73% और निफ्टी स्मॉल 100 0.17% की मजबूती के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 4.00%, सन फार्मा में 2.97%, टाटा स्टील में 1.80%, सिप्ला में 1.76%, डॉ रेड्डीज में 1.59% और पावर ग्रिड में 1.40% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प में 1.25%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.23%, एचडीएफसी में 0.96%, रिलायंस में 0.91%, भारती एयरटेल में 0.90% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.86% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 24 शेयर तेजी और 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 1 शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 14 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 30 जून 2017)
पीवीआर (PVR) ने राजस्थान के कोटा स्थित सिने मॉल में तीन स्क्रिन वाले मल्टिप्लेक्स की शुरुआत की है।
सैकसॉफ्ट (Saksoft) 360लोजिका की शेष 24% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
आज थॉमस कुक (Thomas Cook) के शेयर ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।
पीवीवी इन्फ्रा (PVV Infra) को टाटा ट्रस्ट्स से ठेका मिला है।
फार्मा कंपनी यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem Laboratories) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) मिली है।
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने बाइक मोटरसाइकिल 160सीसी पल्सर एनएस160 बाजार में उतार दी है।
अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स (Arihant Superstructers) ने 300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल) का शेयर आज एनएसई में 68% बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।
एम्बी इंडस्ट्रीज (Emmbi Industries) ने एम्बी वॉटकॉन नाम से सीमित दायित्व भागीदारी शुरू की है।
मदरसन सूमी (Motherson Sumi) की सहायक कंपनी संवर्धन मदरसन ऑटोमोटिव ने 30 करोड़ यूरो बॉन्ड जारी किये हैं।
इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) ने एयर इंडिया के अधिग्रहण में रूचि व्यक्त की है।
आईटीसी (ITC) ने 1 रुपये प्रति वाले 47,82,200 सामान्य शेयरों का आवंटन किया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस जियो ने एशिया-अफ्रीका-यूरोप (एएई -1) पनडुब्बी केबल सिस्टम लॉन्च कर दिया है।