शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएसटी (GST) का असर, इमामी (Emami) ने घटायी कीमतें

कोलकाता स्थित प्रमुख एफएमसीजी कंपनी इमामी (Emami) ने अपने हेयर ऑयल की कीमतें घटा दी हैं।

कंपनी ने बताया कि यह निर्णय ग्राहकों को जीएसटी का लाभ देने के लि़ए किया गया है। कंपनी ने 50 एमएल हेयर ऑयल की कीमत 32 रुपये से घटा कर 30 रुपये कर दी है। जीएसटी आने के बाद इमामी के उत्पादों पर लगने वाला टैक्स घट कर 18% हो गया है जो पहले 22-24% लगता था। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार के 1,051.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,059.95 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 15.35 रुपये या 1.46% की तेजी के साथ 1,066.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!