Indraprastha Gas Ltd Share Latest News: कंसोलिडेट कर रहा स्टॉक, नीचे खरीदने पर बनेगा अच्छा पैसा
टफ मास्टरमाइंड : आईजीएल किस मूल्यांकन पर लेना सही रहेगा? इसमें 2-5 साल के निवेश के लिए स्टॉक का भविष्य कैसा है?
टफ मास्टरमाइंड : आईजीएल किस मूल्यांकन पर लेना सही रहेगा? इसमें 2-5 साल के निवेश के लिए स्टॉक का भविष्य कैसा है?
आनंद झा : मेरे पास कोटक महिंद्रा बैंक के 291 शेयर 1682 रुपये के भाव पर हैं। इसमें लंबी अवधि का क्या नजरिया है?
आयुष अग्रवाल : मेरे पास एसबीआई के 100 शेयर 650 रुपये के भाव पर हैं, मेरा नजरिया 1-2 साल लंबा है। क्या मुझे अभी मुनाफा बुक करके फिर से निचले स्तरों पर खरीदना चाहिए या जैसा है वैसा चलने देना चाहिए?
अंकित सिंघल : मैं एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदना चाहता हूँ। इसके लिए सही स्तर क्या होगा?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (24 जुलाई) को निफ्टी में बजट के बाद का प्रभाव देखने को मिला और ये पूरे कारोबारी सत्र के दौरान नकारात्मक दायरे में कारोबार करता रहा। ये सूचकांक 66 अंकों के नुकसान के साथ 24415 के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (23 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में अस्थिर कारोबारी सत्र के साथ निफ्टी 33 अंक फिसल कर, जबकि सेंसेक्स 73 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (24 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और इन्फोसिस (Infosys Ltd) को खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (24 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एशियन पेंट्स (Asian Paints Ltd) और भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) का स्टॉक खरीदने, जबकि पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (24 जुलाई) को लाल निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 35.50 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और ये 0.15% के अंतर के साथ 24,401.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस 125 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 1.5% का उछाल देखने को मिला। एसऐंडपी 500 के लिए पिछले डेढ़ महीने में सबसे अच्छा दिन साबित हुआ।
बाजार में पहले से इस बात के अंदेशे थे कि इस बार बजट में पूँजीगत लाभ कर (Capital Gain Tax) और वायदा-विकल्प (Futures and Options) कारोबार पर लगने वाले टैक्स को लेकर कुछ सख्त घोषणाएँ हो सकती हैं, हुआ भी ऐसा ही।
वेंकट चलसानी
सीईओ, एम्फी
वित्त मंत्री ने आज एक विकासोन्मुख बजट पेश किया है। पूँजीगत व्यय (capital expenditure) में कटौती किये बिना राजकोषीय समेकन (fiscal consolidation) पर ध्यान केंद्रित करना और विकसित भारत के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करना बेहद सकारात्मक है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। इस दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईटीसी (ITC Ltd) और टाटा समूह की टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Tata Consumer Products Ltd) के साथ ही आभूषण निर्माण क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख कंपनी टाइटन (Titan Company Ltd) में शानदार बढ़त देखने को मिली।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। बजट में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals Ltd) और एनटीसी (NTPC Ltd) के संयुक्त उद्यम में वाणिज्यिक थर्मल प्लांट स्थापित करने की घोषणा की गयी। इसके बाद दोनों पावर कंपनियों के शेयरों में डेढ़ फीसदी की अधिक की उछाल दर्ज की गयी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (23 जुलाई) को बजट 2024-25 पेश होने के दौरान भारतीय शेयर बाजार तेजी और गिरावट के बीच झूलता रहा। निफ्टी में दिन के निचले स्तर से स्मार्ट रिकवरी आयी और ये 30 अंकों की मामूली नरमी के साथ 24479 के स्तर पर बंद हुआ।
केंद्रीय बजट 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। उन्होंने आज रिकॉर्ड 7वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। हालाँकि, भारतीय शेयर बाजार को इस बार का आम बजट कुछ खास पसंदी नहीं आया। वित्त मंत्री के बजट भाषण की शुरुआत में जहाँ दोनों सूचकांक सपाट थे, वहीं लॉन्ग टर्म कैपटिल गेन्स टैक्स और नयी कर व्यवस्था के प्रावधानों की घोषणा के साथ 1% से ज्यादा टूट गये। मगर बाजार जल्द संभल गये और इस समय दोनों सूचकांक तकरीबन 0.50% से अधिक की नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।