सोमवार 03 अक्टूबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)
विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के प्रदर्शन को बताने वाला पर्चेजिंग मैनेजेर्स इंडेक्स (PMI) सितंबर में घट कर 52.1 पर आ गया, जो अगस्त में 52.6 था।
विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के प्रदर्शन को बताने वाला पर्चेजिंग मैनेजेर्स इंडेक्स (PMI) सितंबर में घट कर 52.1 पर आ गया, जो अगस्त में 52.6 था।
उच्चतम न्यायालय ने कावेरी जल विवाद (Cauvery water dispute) मामले में सुनवाई करते हुए कर्नाटक से कहा है कि वह उसके आदेश की अवहेलना बंद करे और सूचित करे कि उसने तमिलनाडु के लिए जल छोड़ा है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को दोपहर बाद होगी।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
सितंबर 2015 की तुलना में 2016 के समान महीने में एस्कॉर्ट्स (Escorts) के ट्रेक्टरों की बिक्री में 37.8% की बढ़त हुई है।
हिंदुस्तान जिंक का शेयर आज बीएसई में बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई में मनाली पेट्रोकेमिकल्स के शेयर आज सोमवार को शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
खबरों के अनुसार पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) ने 7.5 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किये हैं।
गोदावरी पावर (Godawari Power) की सहांयक कंपनी मेसर्स आर्डेन्ट ने 3 अक्टूबर 2016 की प्रभावी तिथि से ओर पेलेट संयंत्र में दोबारा उत्पादन शुरु कर दिया है।
एनएचपीसी ने बिजली खरीद समझौते का विस्तार किया है।
सूर्या मार्केटिंग (Surya Marketing) ने 5,50,000 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
बीएचईएल को 430 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
विप्रो ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (एसएसडब्लूएल) के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।
सितंबर 2015 की तुलना में सितंबर 2016 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रेक्टरों की बिक्री में 68.97% की बढ़त हुई है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी का रुख है।
आज जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर में जबरदस्त मजबूती आयी है।