शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को चुना गया पसंदीदा बोलीदाता

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को खानों की बोली में पसंदीदा बोलीदाता चुना गया है।

कंपनी को कर्नाटक सरकार द्वारा 1 से 6 अक्तूबर तक चली श्रेणी सी की 5 खदानों की नीलामी में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। प्रस्ताव के दस्तावेजों के अनुसार इन 5 खानों में 11.1 करोड़ टन संसाधन हैं।
शुक्रवार का दिन जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, मगर अंत में यह हरे निशान पर बंद हुआ। कल बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 10.50 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 1,774.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,886.50 रुपये और निचला स्तर 855.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!