यूनिटेक ने बेचा साकेत परिसर?
शेयर मंथन विशेष
शेयर मंथन को मिली जानकारी के मुताबिक यूनिटेक ने दिल्ली के साकेत में स्थित अपना परिसर एचडीएफसी को बेचने जा रही है। हालाँकि कंपनी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। कंपनी सूत्रों का कहना है कि अभी उनके सामने इस परिसर को खरीदने के कई प्रस्ताव हैं और उन पर विचार चल रहा है। उनके मुताबिक यह सौदा करीब 600 करोड़ रुपये का हो सकता है। लेकिन स्वतंत्र सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी के साथ इस परिसर का सौदा या तो हो चुका है या अंतिम चरण में है। यूनिटेक ने इस परिसर को बनाने के लिए एचडीएफसी से ही कर्ज ले रखा है।
बजाज ऑटो(स्टैडअलोन) के लाभ में 22% की कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 166 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 214 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 2141 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 2544 करोड़ रुपये थी।
ऐंबिट कैपिटल ने सेंसेक्स की प्रति शेयर आय (ईपीएस) बाजार के औसत अनुमानों की तुलना में काफी कम रहने का अंदेशा जताया है। इसके डायरेक्टर (रिसर्च) आर मुरली कृष्णन की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंसेक्स की सालाना ईपीएस कारोबारी साल 2008-09 में 856 रुपये से घट कर 800 रुपये रह जायेगी, जबकि इस अवधि के लिए बाजार का औसत अनुमान 993 रुपये का है। इसी तरह कारोबारी साल 2009-10 के लिए ऐंबिट ने सेंसेक्स की ईपीएस और भी घट कर 750 रुपये रह जाने का आकलन किया है, जबकि इस अवधि के लिए बाजार का औसत अनुमान 1075 रुपये का है।
राजीव रंजन झा
कवि कुमार, सीईओ, मल्टीपल एक्स कैपिटल
केंद्र सरकार ने संकट में फंसी आईटी सेवा कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड में तीन नये सदस्यों को नामांकित करने का फैसला किया है। उद्योग संगठन सीआईआई के चीफ मेंटर तरुण दास, आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष टी एन मनोहरन और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सूर्यकांत बालकृष्णन सत्यम के बोर्ड में शामिल किये गये हैं।