Nifty Prediction : अभी ठीक लग रहे बाजार के हालात, 20K के ऊपर मिल सकती है बाधा
Expert Shomesh Kumar : निफ्टी में 20200 से 20500 के बीच में कहीं पर भी बाधा मिलनी चाहिए। सूचकांक अनुमान थोड़ा बाहर भी जा सकता है और कम भी रह सकता है। आईटी सेक्टर को छोड़कर अन्य कंपनियों के तिमाही नतीजे मुझे निराशाजनक नहीं लग रहे हैं।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (25 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals Ltd), मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders Ltd), केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies Ltd), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd) और सीएट (CEAT Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।