शेयर मंथन में खोजें

कम बुवाई से लंबी अवधि में चना कीमतों में बढ़त संभव- रेलीगेयर

ब्रोकिंग फर्म रेलीगेयर के मुताबिक इस साल चने के बुवाई क्षेत्र में गिरावट की वजह से लंबी अवधि में चने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मांग बढ़ने से कीमतों में बढ़त दिखी है लेकिन मध्यम अवधि में चने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा। नये अनुमानों के मुताबिक वर्ष 2014-15 में चने का उत्पादन लगभग 82.8 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले साल 95.3 लाख टन चने का उत्पादन हुआ था। वहीं वायदा कारोबार की बात करें तो एनसीडीईएक्स पर चने के अप्रैल वायदा कारोबार पर ब्रोकिंग फर्म ने 3,624 के पहले और 3,594 के दूसरे समर्थन स्तर वहीं 3,700 के पहले बाधा स्तर के साथ 3,730 के दूसरे बाधा स्तर का अनुमान दिया है।

कल चना वायदा 3660 के स्तर पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!