शेयर मंथन में खोजें

अधिक स्टॉक से मांग बढ़ने पर भी मैंथा कीमतों पर दबाव संभव- रेलीगेयर

रेलीगेयर के मुताबिक मैंथा कीमतों के निचले स्तर पर होने के कारण निर्यात मांग बढ़ने से मैंथा तेल वायदा कॉन्ट्रैक्ट में मजबूती देखने को मिल रही है।

रेलीगेयर की राय में कम कीमतों की स्थिति में निर्यात मांग बढ़ने और दवा उद्योग की तरफ से मांग बढ़ने के कारण कीमतों में मजबूती देखने को मिल सकती है हालांकि रेलीगेयर ने आशंका जताई है कि मंडियों में भारी मात्रा में स्टॉक के मौजूद होने से कीमतों में ज्यादा तेजी देखने की संभावना कम है। साथ ही रिपोर्ट में इस बात को भी रेखांकित किया गया है कि मांग बढ़ने के साथ साथ मंडियों में सप्लाई भी जारी रहेगी जिससे मांग और सप्लाई में ज्यादा अंतर देखने को नही मिल सकता है।

रेलीगेयर ने अनुमान दिया है कि एमसीएक्स पर मैंथा तेल के मार्च वायदा का पहला समर्थन स्तर 753 दूसरा समर्थन स्तर 748 के साथ पहला बाधा स्तर 772 और दूसरा बाधा स्तर 780 संभव है। मैथा का मार्च वायदा का पिछला बंद स्तर 763 था। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!