शेयर मंथन में खोजें

मध्यावधि में चने की कीमत को मिल सकता है समर्थन

मानसून के स्थिति बेहतर होने के कारण चने की बुआई क्षेत्र में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष के 68.15 लाख हैक्टेयर क्षेत्र की तुलना में इस वर्ष 30 जुलाई तक करीब 82.44 लाख हैक्टेयर भूमि पर खरीफ सीजन की दलहनीय फसल की बुआई हो चुकी है। साथ ही सरकार द्वारा घरेलू जरूरतों की पूर्ती हेतु दालों की आयात में भी बढ़ोत्तरी की गयी है। रेलिगेयर के मुताबिक चने की कीमतों में अल्पावधि के दौरान घटबढ़ बनी रहेगी लेकिन कमजोर स्टॉक और उत्पादन में गिरावट से मध्यावधि के दौरान समर्थन मिलने की संभावना है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 4552 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4514 और फिर 4472 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4590 रुपये और 4612 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 5 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख