शेयर मंथन में खोजें

भविष्य में बढ़ सकती है जीरे की कीमते

जीरे की कीमते पहले से ही काफी टूट चुकी हैं। इसलिए यदि अब और जीरे की कीमतों में गिरावट आती भी है तो वो सीमित दायरे में ही होगी। जीरे को लेकर रेलिगेयर का अनुमान है कि मई के मध्य से लेकर अब तक जीरे की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा चुकी है। इसलिए आने वाले समय में कीमतों के यहां से और नीचे जाने की संभावना कम ही है। इसलिए मध्यावधि से लेकर दीर्घावधि के दौरान जीरे की कीमतों मे मजबूती का रुझान बना रह सकता है।  
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 15215 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 15030 और फिर 14900 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 15340 रुपये और 15430 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन 5 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!