शेयर मंथन में खोजें

मध्यम अवधि में चने की कीमतों को मिल सकता है समर्थन; रेलिगेयर

पिछले कुछ दिनों में दालों के आयात बढ़ने तथा दालों की कीमतों को और बढ़ने से रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये ठोस कदमों के कारण अभी तक तो चने की कीमतें और ऊपर नहीं जा पा रही है।

लेकिन अगले कुछ महीनों में, त्यौहारी सीजन में माँग के बढ़ने और भारतीय मौसम विभाग द्वारा अगस्त सितंबर महीने के दौरान मानसून के कमजौर रहने की संभावना व्यक्त की गयी है जिसके सही साबित होने पर आने वाले समय में बाजार धारणा को समर्थन मिल सकता है। चने के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि त्यौहारी सीजन में माँग के बढ़ने और मंडियों में स्टॉक सीमित रहने के कारण मध्यम अवधि में चने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
एनसीडीईएक्स में अगस्त वायदा के लिए इसका बंद भाव 4560 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4534 और फिर 4512 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4592 रुपये और 4616 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!