शेयर मंथन में खोजें

माँग बढ़ने से मिल सकता है हल्दी को समर्थन: रेलिगेयर

हल्दी की बुआई रकबे में सुधार आने, मंडियों में घटिया क्वालिटी के स्टॉक में बढ़ोतरी होने और हल्दी की घरेलू मांग के घटने से फिलहाल हल्दी की कीमतों में कोई विशेष तेजी आने की उम्मीद नहीं है।

हालाँकि व्यापारियों को इस तथ्य को भी ध्यान रखना चाहिए कि हल्दी हाल के दिनों में काफी टूट चुकी है। इसलिए भावों के और टूटने की भी उम्मीद नहीं है। हल्दी के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि अच्छी क्वालिटी की हल्दी की मांग निकलने से बाजार धारणा को थोड़ा समर्थन मिल सकता है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 7498 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 7430 और फिर 7380 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 7568 रुपये और 7616 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!