शेयर मंथन में खोजें

कमजोर मानसून और बढ़ती माँग से हल्दी को मिल सकता है समर्थन : रेलिगेयर

अगस्त महीने में मानसून के थोड़ा कमजोर पड़ने की संभावना को देखते हुए बाजार धारणा को समर्थन मिल रहा है। हालँकि हल्दी की बुआई अभी तक बेहतर बतायी जा रही है। हल्दी के लिए रेलियेयर का अनुमान है कि मंडियों में घटते स्टॉक और माँग में सुधार आने से हल्दी की कीमतों का समर्थन मिल सकता है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका कल का बंद भाव 7710 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 7650 और फिर 7590 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 7800 रुपये और 7900 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!