शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में तेजी के संकेत : रेलिगेयर

इस महीने मानसून के कमजोर रहने की आशंका के कारण सोयाबीन की खरीददारी में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

साथ ही बारिश कम होनें से सोयाबीन की फसलों को नुकसान पहुँचने की भी आशंका जतायी जा रही है। सोयाबीन के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि माँग में बढ़ोतरी और उत्पादन में गिरावट के कारण सोयाबीन की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका कल का बंद भाव 3161 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 3130 और फिर 3100 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 3182 रुपये और 3210 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2015)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!