शेयर मंथन में खोजें

लाल मिर्च, कम बुआई के चलते मिल सकता है किमतों को समर्थन : एसएमसी

इस साल लाल मिर्च की बुआई में गिरावट दर्ज की गयी है। 12 अगस्त तक तेलंगाना में केवल 2000 हेक्टेयर और आंध्रप्रदेश में 11000 हेक्टेयर में ही लाल मिर्च की बुआई हो पायी है जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में क्रमश: 9000 हेक्टेयर और 16400 हेक्टेयर में लाल मिर्च की बुआई हुई थी। लाल मिर्च के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि लाल मिर्च वायदा सितम्बर की कीमतों में तेजी के रुख के साथ कारोबार होने की संभावना है और मौजूदा सीजन में कम बुआई की खबरों से कीमतों को 9780 रुपये के ऊपर समर्थन मिल सकता है।
(शेयर मंथन 24 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख