शेयर मंथन में खोजें

चने की कीमतों को मिल सकता है समर्थन : रेलिगेयर

आगामी त्यौहारी सीजन में माँग बढ़ने और मंडियों में उपलब्ध स्टॉक में कमी आने के कारण मंगलवार को चने की कीमतों में अच्छी खासी मजबूती देखी गयी। देश में दालों का आयात बढ़ने से कीमतों में नरमी आयी है। वहीं दूसरी ओर घरेलू माँग में लगातार इजाफा होनें से कीमतों को समर्थन भी मिल रहा है। चने के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि स्टॉक के धीरे धीरे घटने और त्यौहार के कारण माँग बढ़ने से चने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 4822 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4790 और फिर 4760 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4860 रुपये और 4885 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख