शेयर मंथन में खोजें

मध्यम अवधि में चने को मिल सकता है समर्थन

बुधवार के कारोबार में चने में नरमी देखी गयी है। सरकार द्वारा दालों के और अधिक आयात के लिए कदम उठाये जाने से भी बने दबाव के कारण बाजार को करीब 5000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर एक मजबूत बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

हालाँकि मंडियों में सटॉक में धीरे धीरे कमी आने और साथ ही चना में त्यौहारी सीजन की माँग निकलने से मध्यम अवधि में बाजार धारणा को समर्थन मिलता दिख रहा है। चने के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि स्टॉक के धीरे धीरे घटने और नयी फसल के आवक में अभी लंबे समय के दखते हुए चने की कीमतो को समर्थन मिलने की संभावना है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 4583 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4544 और फिर 4468 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4638 रुपये और 4676 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!