शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में अभी नरमी की संभावना

हल्दी की कीमतों में अभी नरमी बने रहने की संभावना देखी जा रही है।

घरेलू खरीदारों की ओर से माँग के अभाव के कारण इरोड में हल्दी की कीमतों में गिरावट हो रही है। बाजार में हल्दी की आवक में कमी देखी जा रही है। कारोबारियों को भी कोई नया ऑर्डर नहीं मिला है।
इरोड टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर किस्म की कीमतें 4219-7829 रुपये/क्विंटल और रूट किस्म की कीमतें 4219-7555 रुपये/क्विंटल है।
हल्दी के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि हल्दी में अभी नरमी ही बनी रह सकती है।
निजामाबाद में हल्दी की हाजिर कीमतें 7892.85 रुपये रही हैं वहीं हल्दी का पिछला बंद भाव 7857.15 रुपये था।
(शेयर मंथन, 7 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!