शेयर मंथन में खोजें

हल्दी का स्टॉक पर्याप्त, जीरे की होगी आवश्यकता - एसएमसी

हल्दी वायदा (नवंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 7,350-7,450 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

हाजिर बाजारों से कोई रुझान नहीं मिल रहा है, क्योंकि देश में हल्दी के सभी बाजार 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दिवाली के लिए बंद हैं। दूसरी ओर देश में हल्दी का स्टॉक लगभग 35-37 लाख बैग (70 किग्रा का एक बैग) होने का अनुमान है, जो फरवरी – मार्च में नयी फसल की आवक होने तक माँग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। जीरा वायदा (नवंबर) की कीमतों के 18,730-19,130 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। देश में जीरे के सभी बाजार 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दिवाली के लिए बंद हैं। कारोबारी सूत्रों के अनुसार गुजरात में लगभग 10-11 लाख बैग जीरे का स्टॉक होने का अनुमान है, जबकि अन्य बाजारों में भी काफी कम स्टॉक है। जीरे की नयी फसल की आवक फरवरी से शुरू होगी। इसका अर्थ यह है कि मार्च 2018 में नयी फसल की आवक से पहले देश को लगभग 12.5-15 लाख बैग जीरे के स्टॉक की जरुरत होगी। जीरे की मासिक खपत लगभग 2.5-3 लाख बैग होती है। मिले-जूले रुझानों के कारण धनिया वायद (नवम्बर) की कीमतों के 4,860-5,050 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। देश में धनिया के सभी बाजार 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दिवाली के लिए बंद है। उत्पादन क्षेत्रों में धनिया की बुआई अब शुरू होने वाली है और इस वर्ष उत्पादन क्षेत्र में कमी आने के आसार हैं, क्योंकि अधिक लाभ को देखते हुए किसान जीरे और चना की खेती की ओर रुख कर सकते हैं। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख