शेयर मंथन में खोजें

रिफाइंड सोया तेल और सरसों में नरमी का रुझान, सीपीओ में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 2,820-2,880 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सप्लाई और माँग के कारण लगभग बराबर होने के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 2,525-2,750 रुपये के स्तर पर स्थिर हैं। मध्य प्रदेश में प्लांट डिलीवरी के लिए सोयाबीन की कीमतें 2,700-2,765 रुपये के दायरे में है। जबकि महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी के लिए सोयाबीन की कीमतें 2,650-2,855 रुपये के दायरे में हैं। सोयाबीन की घरेलू और निर्यात माँग काफी कम होने के कारण हाजिर बाजारों में पेराई मिलों की ओर से सोयाबीन की माँग काफी कम है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (दिसंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 690-685 रुपये तक गिरावट दर्ज करने की संभावना है। बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोया तेल की कीमतें 5 रुपये कम होकर 685 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम हो गयी हैं। कारोबारियों के अनुसार सोया तेल की रिटेल माँग सुस्त होने के कारण थोक कारोबरी भी काफी कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर घरेलू माँग को पूरा करने के लिए देश के बंदरगाहों पर सोया तेल का पर्याप्त स्टॉक है। सीपीओ वायदा (नवंबर) की कीमतों में 540 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। आरबीडी पॉमोलीन की माँग काफी कम होने के कारण थोक कारोबारी आरबीडी की खरीदारी नही कर रहे हैं। जाड़े के दिनों में आरबीडी पॉमोलीन जम जाता है, इसलिए कारोबारी अन्य खाद्य तेलों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। कमजोर निर्यात के कारण मलेशियन पॉम ऑयल वायदा में नरमी का रुझान है। सरसों वायदा (दिसंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,900 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। अधिक कीमतों पर मिलों की ओर से कमजोर माँग के कारण जयपुर बाजार में सरसों की कीमतों 5 रुपये की गिरावट के साथ 3,980 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!