शेयर मंथन में खोजें

कपास, कॉटन ऑयल सीड केक में तेजी, चना में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों में 1,000 रुपये तक तेजी बरकरार रह सकती हैं।

दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में प्रीमियम वेराइटी के कपास की आवक को लेकर अनिश्चितता के कारण किसानों ने अधिक कीमतों की उम्मीद से अच्छी क्वालिटी के स्टॉक को रोक कर रखा है। अच्छी माँग के कारण मध्य और दक्षिण भारत के बाजारों में कच्चे कपास की कीमत 4,000 रुपये से 4,950 रुपये क्विंटल के दायरे में हैं। कम बिकवाली और धागा मिलों की ओर से अधिक माँग के कारण दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में कीमतों को मदद मिल रही है। हाल ही में महाराष्ट्र और तेलंगाना में गुलाबी कीटों के प्रकोप से उत्पादन और गुणवता दोनों को भारी नुकसान हुआ है। चना वायदा (जनवरी) कीमतों में 4,000-3,900 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। हाजिर बाजारों में कमजोर माँग के कारण चने की कीमतों में नरमी का रुझान बना हुआ है। कृषि मंत्रालय के अनुसार देश के किसानों ने अभी तक 8.96 मिलियन हेक्टेयर में चने की बुआई की है जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.2% अधिक है। कॉटन ऑयल सीड केक वायदा (जनवरी) की कीमतों में 1,700-1,710 रुपये तक तेजी दर्ज किए जाने की संभावना है। अधिक माँग के कारण गुजरात के बेंचमार्क कड़ी बाजार में कॉटन ऑयल सीड केक की कीमते में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के अनुसार स्टॉकिस्टों और पशु आहार निर्माताओं की ओर से कॉटन ऑयल सीड केक की अधिक माँग हो रही है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!