शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में तेजी, जीरा, इलायची औऱ धनिया में सुस्ती की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतें तेजी के साथ 7,400-7,600 के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

इरोद में आवक कम होने के कारण हल्दी की कीमतों में स्थिरता है। 2017-18 (जुलाई-जून) में उत्पादन में कमी के अनुमान के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। अधिकांश कारोबारी कम कीमतों पर मध्यम वेरायटी की हल्दी की खरीदारी करना चाह रहे हैं। इरोद को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में फिंगर वेरायटी की हल्दी 8,900 रुपये प्रति क्विंटल पर बिकी है, जबकि मध्यम वेरायटी की हल्दी 8,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बिकी है। जीरा वायदा (जनवरी) की कीमतों के 21,300-21,900 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। गुजरात के प्रमुख बाजारों में जीरे की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। माँग-आपूर्ति में संतुलन के कारण बेंचमार्क उंझा में जीरे की हाजिर कीमतों में 25 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि गोंदल में कीमतों में 10-20 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की गिरावट हुई है और राजकोट में जीरे की कीमतों में स्थिरता है। निर्यातकों की ओर से खरीदारी हो रही है लेकिन अधिक कीमतों के कारण स्टॉकिस्ट बाजार से दूरी बनाये हुए हैं। इलायची वायदा (जनवरी) की कीमतों के 1,045-1,085 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू बाजारों में उपलब्धता कम होने और कम भंडार के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। धनिया वायदा (जनवरी) की कीमतों के 5,430-5,650 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। रामगंज में धनिया की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि गुना, काटा और बरान में धनिया की कीमतो में स्थिरता है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख