शेयर मंथन में खोजें

जीरे में नरमी और धनिया में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 7,450-7,620 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

इरोद के हाजिर बाजारों में कम माँग के कारण हल्दी की कीमतों में गिरावट हुई। सभी बाजारों में अच्छी क्वालिटी की फिंगर वेराइटी की कीमतें 7,800 रुपये तक पहुँच गयी हैं। इरोद टर्मरिक मर्चेट एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेराइटी की कीमतें 5,555-8,339 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 5,209-7,803 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं। जीरा वायदा (जनवरी) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ साइडवेज कारोबार कर सकती हैं। जीरे की कीमतों के 21,600 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। सीमित माँग के कारण गुजरात के हाजिर बाजारों में कीमतों में स्थिरता है। मौजूदा सीजन में अधिक उत्पादन की संभावना से कीमतों में गिरावट होने की आशंका से खरीदारी थोक से दूरी बनाये हुए हैं। अधिक कीमतों पर निर्यात माँग भी काफी कम है। विदेशी खरीदार नयी फसल की थोक आवक का इंतजार कर रहे हैं। धनिया वायदा (जनवरी) की कीमतों में 5,750-5,800 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है। मध्य प्रदेश के गुना बाजार में धनिया की कीमतों में तेजी क रुझान है, जबकि राजस्थान के बाजारों में धनिया की कीमतें सपाट है। मौजूदा सीजन में धनिया की बुआई में भारी गिरावट के बीच कम उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों को मदद मिलने की संभावना है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख