शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में नरमी का रुझान, जीरे में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 7,250-7,450 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

इरोद में कम बिक्री के बीच हल्दी की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। हाजिर बाजारों में मैसूर वेराइटी की हल्दी की आवक हो रही है। कारोबारी उत्तर भारत से ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं। फिंगर वेरायटी की कीमतों में 500 रुपये और रूट वेरायटी की कीमतों में 400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 6,309-7,361 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 5,669-6,811 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं। जीरा वायदा (मार्च) की कीमतों में 16,300-16,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है। पिछले हफ्ते गुजरात के उंझा बाजार में जीरे की नयी फसल की आवक शुरु हो गयी है। फरवरी के अंत तक जीरे की आवक में तेजी आने की संभावना है और इसके बाद अधिक आवक के दौरान प्रतिदिन 25,000-30,000 बैग आवक होने की संभावना है। कारोबारियों के अनुसार 2017-18 (अक्टूबर-सितंबर) में देश में जीरे का कुल उत्पादन 30% बढ़ कर 6.5 मिलियन बैग होने का अनुमान है। पिछले सीजन में अधिक कीमतें मिलने के बाद किसानों द्वारा उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी किये जाने से अधिक उत्पादन होने का अनुमान है। इलायची वायदा (फरवरी) की कीमतों के 1,130-1,145 के दायरे में स्थिर रहने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु के बोली केन्द्रों पर छोटी इलायची केन्द्रों पर छोटी इलायची की कीमतों में स्थिरता है। बोली केन्द्रों पर अधिकतम कीमत 1,234 रुपये और औसत कीमतें 914.41 रुपये प्रति किलो हैं। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख