शेयर मंथन में खोजें

तांबे और लेड में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी रुझान पर बेस मेटल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
तांबें की कीमतों में 450 रुपये और लेड की कीमतों में 157 रुपये तक की गिरावट हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एल्युमीनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने की उनकी योजना से विश्व स्तर पर व्यापार युध्द और वैश्विक वृद्धि के पटरी की उतरने की आशंका से आज लंदन में तांबें की कीमतों में गिरावट हुई है। लंदन में तांबें की कीमतें कल 1.4% के बढ़त के बाद आज 0.5% की गिरावट के साथ 6,971 डॉलर प्रति टन स्तर पर कारोबार कर रही है। लंदन में तांबे की कीमतें फरवरी के मध्य से ही 6,850-7,250 डॉलर प्रति टन के दायरे में कारोबार कर रही हैं। अमेरिका, यूरोप और चीन में मैनुफेक्चरिंग में बढ़ोतरी से तांबें की कीमतों को मदद मिल रही है। इस बीच चीन अपने कर्ज जोखिम से निपटने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। जबकि अधिकारीयों को सरकारी कर्ज अनुपात में किसी अहम बदलाव की उम्मीद नही है। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार शंघाई में जिंक पर प्रीमियम में मई के बाद सबसे निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (निवेश मंथन, 07 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!