शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन, सरसों और रिफाइंड सोया तेल के सुस्त रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अप्रैल) की कीमतें 3,750-3,850 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
पेराई मिलों की ओर से सीमित माँग के कारण हाजिर बाजारों में कीमतों में स्थिरता का रुझान है। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की कीमतें 3,600-3700 रुपये 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं, जबकि मध्य प्रदेश में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,675-3,750 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम और महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,700-3,850 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। सोयामील की कीमतें 30,500 रुपये प्रति टन हो गयी हैं। रिफाइंड सोया तेल वायदा (अप्रैल) की कीमतें 785-795 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। पॉम ऑयल पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद सोया तेल और पॉम ऑयल की कीमतों का अंतर कम हो जाने से सोया तेल की माँग बढ़ गयी है। सोया तेल और आरबीडी पॉमोलीन की कीमतों का अंतर 1 मार्च के 85 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम से कम होकर 40 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम रह गया है। सीपीओ वायदा (मार्च) की कीमतें 635-645 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। सीमित माँग के कारण कांडला बंदरगाह पर आरबीडी पॉमोलीन की कीमतें 717 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम के स्तर पर स्थिर हैं। कारोबारियों के अनुसार अधिक कीमतों पर खुदरा माँग काफी कम है, जबकि थोक खरीदार बाजार से दूरी बनाये हुए हैं। सरसों वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 4,120-4,185 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। नयी फसल की बढ़ती आवक के कारण राजस्थान के प्रमुख बाजारों में सरसों और इसके उत्पादों की कीमतों में नरमी है। हाजिर बाजार में नयी सरसों की कीमतें 40 रुपये की गिरावट के साथ 4,070-4,075 रुपये और कच्ची घानी सरसों तेल की कीमतें 6 रुपये की गिरावट के साथ 794-795 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम के दायरे में है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!