शेयर मंथन में खोजें

कपास के लिए नरमी का रुझान, ग्वारगसीड में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों में नरमी के रुझान के साथ 880 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती है।
कपड़ा मंत्रालय के अनुसार मौजूदा सीजन में पिछले वर्ष के शेष 47.81 लाख बेल के साथ 377 लाख बेल उत्पादन और 17 लाख बेल आयात के कारण कपास की कुल उपलब्धता 441.81 लाख बेल रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार आईसीई में फंडों की बिकवाली के कारण कपास की कीमतों में कल 2% की गिरावट हुई है। आईसीई में कपास मई डिलीवरी की कीमतें 1.96% की गिरावट के साथ 81.23 सेंट के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। कॉटन ऑयल सीड केक वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 1,400-1,380 रुपये लुढ़कने की संभावना है। बेंचमार्क कड़ी बाजार में कीमतें 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,380 रुपये 100 किलो ग्राम के स्तर पर पहुँच गयी हैं, जबकि अकोला में कीमतें 30 रुपये की गिरावट के साथ 1380 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के स्तर पर पहुँच गयी हैं। कुल मिलाकर पशु आहार निर्माताओं की ओर से कॉटन ऑयल सीड केक की कमजोर माँग के कारण लंबी अवधि में नरमी का रुझान है। ग्वारगसीड वायदा (अप्रैल) की कीमतें 4,190 के समर्थन स्तर से नीचे रह कर 4,150-4,100 रुपये तक टूट सकती हैं। विदेशी बाजारों से ग्वारगम की कमजोर माँग के कारण पेराई के लिए ग्वारसीड की माँग कम हो रही है और खरीदार थोक खरीदारी नही करना चाहते हैं। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख