शेयर मंथन में खोजें

जीरे में बढ़त की संभावना, धनिया के लिए है बाधा - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 6,700-6,900 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
निजामाबाद, बसमतनगर और सांगली में हल्दी की कीमतों में नरमी का रुझान है, जबकि इरोद में हल्दी की कीमतों में स्थिरता है। अच्छी आवक के बीच कमजोर माँग के कारण निजामाबाद, बसमतनगर और सांगली में हल्दी की कीमतों में 100-200 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। कारोबारी सूत्रों के अनुसार फसल के मौजूदा फंडा मेंटल को देखते हुए कीमतों पर दबाव रह सकता है। लेकिन अगले कुछ दिनों में निर्यात माँग में बढ़ोतरी होने से कीमतों को निचले स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है। जीरा वायदा (अप्रैल) की कीमतें 15,200-15,300 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। गुजरात के ऊंझा, राजकोट और गोंदल में जीरे की कीमतों में तेजी का रुझान है। अधिक घरेलू और निर्यात माँग के कारण राजकोट, ऊंझा और गोंदल में जीरे की कीमतों में 25-40 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं धनिया वायदा (अप्रैल) के 5,200 रुपये के स्तर पर एक बाधा रह सकती है। इसकी कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के बाजारों में धनिया की कीमतों में नरमी का रुझान है। कमजोर घरेलू और निर्यात माँग के बीच नयी फसल की बढ़ती आवक के कारण गुना, बरान और राजकोट में धनिया की कीमतों में 100-300 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है, जबकि सुस्त कारोबार के कारण कोटा और गोंदल के बाजारों में कीमतों में स्थिरता है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख