शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन, रिफाइंड और सोया तेल के सुस्त रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (मई) की कीमतों के नरमी रुझान के साथ 3,740 रुपये तक लुढ़क की संभावना है।
मिल की और से कम खरीदारी के कारण हाजिर बाजार में सोयाबीन की कीमतों में नरमी रुझान है। बेंचमार्क लाटूर बाजार में सोयाबीन की कीमतें 60 रुपये की गिरावट के साथ 3,600-3,800 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। मध्य प्रदेश में प्लांट डिलीवरी के कीमतें 60 रुपये की गिरावट के साथ 3.600-3.800 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में है। मध्य प्रदेश में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,675-3,825 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं और महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,700-3,850 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। सोयाबीन की पेराई मार्जिन बेहतर है लेकिन सोयामील की कम माँग के कारण मिलों की ओर से खरीदारी कम हो रही है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (मई) की कीमतों में 765 रुपेय तक गिरावट होने की संभावना हैं जबकि हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण सीपीओ वायदा (अप्रैल) की कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है और कीमतें 628 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। माँग की
तुलना में आपूर्ति अधिक होने के कारण खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट हो रही है। साल्वेंट एक्सटैंक्टर एसोसिएशन के अनुसार मार्च में भारत द्वारा वनस्पति तेलों का आयात 3% बढ़कर 1.15 मिलियन टन हुआ है। 1 अप्रैल तक भारत के पास 7,70,000 टन खाद्य तेल का भंडार था जबकि 1.34 मिलियन टन पाइपलाइन में हैं। सरसों वायदा (मई) की कीमतों में 3,850 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मिलों की ओर से कम खरीदारी के कारण देश
के प्रमुख हाजिर बाजारों में सरसों की कीमतों में नरमी का रुझान है। कीमतों में गिरावट की उम्मीद से मिलें अभी खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख