शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और जीरे में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (मई) की कीमतों में 6,300-6,330 रुपये तक बढ़त दर्ज किए जाने की संभावना हैं।
अधिक आवक के बावजूद अधिक निर्यात माँग के कारण हल्दी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके अतिरिक्त निजामाबाद बाजार में अगले 15 दिनों में आवक धीमी होने की संभावना है, इसलिए स्टॉकिस्ट सभी आवक होने वाली हल्दी की खरीदारी कर रहे हैं। जीरा वायदा (मई) की कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना है जबकि कीमतों में 1,600-1,6200 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। औसत आवक के बीच बेहतर खरीदारी के कारण देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में जीरे की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है। राजकोट और गोंदल बाजार में जीरे की कीमतों में 20-30 रुपये 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान के बाजारों में भी कीमतों में 50-100 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सीरिया में सामरिक तनाव के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में जीरे की आपूर्ति लगभग नगण्य होने के कारण भारत से निर्यात माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धनिया वायदा (मई) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतों के 5,160-5,225 रुपये के दायरे में रहने की संभावना है। गुना बाजार में धनिया की कीमतों में 100 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। राजकोट और गोंदल बाजार में कीमतें काफी कम दायरे में कारोबार कर रही हैं। कमजोर माँग के मुकाबले अधिक उपलब्धता के अनुमान के कारण नरमी का सेंटीमेंट है। इलायची वायदा (मई) की कीमतों के 980 रुपये तक लुढ़कने की संभावना है। आवक और क्वालिटी में गिरावट के कारण कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख