शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में हो सकती है बढ़त, सीपीओ और रिफाइंड सोया तेल में सुस्ती - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों को 3,830-3,850 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
डॉलर के मुकाबले रूपये के 16 महीने के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद ऑयलमील की निर्यात माँग में रिकवरी होने की संभावना से कीमतों को मदद मिलने की संभावना है। तेल वर्ष 2017-18 (अक्टूबर-सितम्बर) के संशोधित अनुमान के अनुसार देश में सोयाबीन और सोया उत्पादों का 15 लाख टन होने का अनुमान है और कैरी फॉरवर्ड स्टॉक केवल 1 लाख टन रह सकता है।
रुपये के कमजोर होने के कारण खाद्य तेलों का आयात महँगा होने से रिफाइंड सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के 765 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है। ब्लूमबर्ग सर्वे के अनुसार अप्रैल महीने में भारत में सोया तेल का आयात लगभग 42% की गिरावट के साथ 1,77,500 टन रह सकता है। मौजूदा खरीफ सीजन से पहले प्रमुख तिलहनों की कीमतों को मदद करने के लिए सरकार सोया तेल, सूरजमुखी तेल और अन्य खाद्य तेलों पर आयात शुल्क लगाने का विचार कर रही है।
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख