शेयर मंथन में खोजें

जीरे में थमी रह सकती है बढ़त, धनिये को सहारा मिलने के संकेत - एसएमसी

हल्दी वायदा (जून) की कीमतें स्थिर रह कर 7,100-7,300 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
दरअसल कमजोर घरेलू माँग और खराब क्वालिटी की आवक के कारण खरीदारी कम हो गयी है और बिकवाली का दबाव भी पड़ रहा है। निजामाबाद के साथ अन्य बाजारो में भी हल्दी की आवक कम हो गयी है, लेकिन काफी तेज गर्मी के कारण कुछ ही खरीदार बाजारों में सक्रिय हैं। यह स्थिति अगले 15 दिनों तक बनी रह सकती है। इस वर्ष निर्यात माँग के साथ आयुर्वेदिक एवं कॉस्मेटिक उद्योगों की ओर से भी माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कारोबारी और स्टॉकिस्ट अच्छी क्वालिटी की सूखी हल्दी का स्टॉक जमा करने के लिए काफी सक्रिय हैं।
जीरा वायदा (जून) कीमतों को 16,130 रुपये के स्तर पर बाधा के कारण बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। कारोबारी अत्यंत सतर्क हैं और कीमतों में गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि जून-जुलाई में सीरिया और तुर्की से नयी फसल की आवक शुरू होने के बाद कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। इस बीच खबर है कि मसाला बोर्ड ने जीरे के अनिवार्य सैंपलिंग और परीक्षण के मानकों को और भी सख्त कर दिया है।
धनिया वायदा (जून) की कीमतों को 4,700 के स्तर पर सहारा रह सकता है और कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। हाजिर बाजारों में कारोबारी बुआई के लिए सूखे धनिया की तेजी से खरीदारी कर रहे हैं ताकि वे किसानों को माँनसून से पहले अच्छी क्वालिटी का बीज उपलब्ध करा सकें। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख